Skip to main content

Posts

रसचक्र बारहवीं बैठकी

19 अगस्त, 2017 को रसचक्र की बारहवीं बैठकी संपन्न हुई। हर बार की तरह इस बार भी गद्य और पद्य दोनों की रचनाएँ शामिल थीं। चंद्रकांत देवताले और उत्तर छायावाद के कवि रामगोपाल शर्मा रुद्र को उनकी रचनाओं के माध्यम से याद किया गया। इसके साथ कई और कवियों को सुनने का अवसर भी बैठकी में मिला। जैसे शमशेर बहादुर सिंह,अशोक वाजपेयी, अविनाश मिश्र, सुधांशु फिरदौस, राजनारायण दूबे आदि। साथ ही हबीब जालिब के अशआर के साथ उन अशआर से जुड़े किस्से भी रसिकों को सुनने के लिए मिले। दिलचस्प बात यह है कि हबीब जालिब के यहाँ कबीर को आधार बनाकर कई नज़्में लिखी गई हैं। जैसे 'रोए भगत कबीर, भया कबीर उदास'। उनकी मशहूर ग़ज़ल जिसका शीर्षक 'दीप जिसका महल्लात ही में जले' है उन्हीं के अंदाज़ में सुनने के लिए मिली। हिंदी, उर्दू और बुंदेली के साथ संस्कृत रचना का भी पाठ किया गया ।  अथर्ववेद से 'शाला' का वर्णन सुनने के लिए मिला जो बहुत रोचक था। उन मन्त्रों का संस्कृत से हिंदी में अनुवाद राधावल्लभ त्रिपाठी ने किया है।                   ...

रसचक्र की ग्यारहवीं बैठकी

30 जुलाई, 2017 को रसचक्र की ग्यारहवीं बैठकी सम्पन्न हुई। बैठकी में 13 लोगों ने भाग लिया। बैठकी में जिन रचनाओं का पाठ किया गया उनमें लेख, संस्मरण, कविताएँ आदि शामिल थीं। इस बार की बैठकी में विशेष रूप से गद्य रचनाएँ अधिक पढ़ी गईं। शुरुआत ही हुई नामवर सिंह जी की रचना से. उनकी किताब  वाद, विवाद, संवाद  से  'विश्वविद्यालयों में हिंदी' नामक निबंध का पाठ किया गया।  हरिशंकर परसाई को पुनः बैठकी में सुनने का अवसर मिला। लेख का नाम था 'भारतीय जनता पार्टी का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन'। वहीं गाँधी जी द्वारा लिखे गए लेख का भी पाठ किया गया।                               वहीं प्रेमचंद के विविध प्रसंग में संकलित लेख 'मजनूँ' का पाठ रसिकों के लिए बहुत दिलचस्प रहा। पहली बार बैठकी में शामिल एक साथी ने स्वरचित कहानी सुनाई जिसे सहृदयतापूर्वक सबने चाव से सुना। जैसा कि घोषित है रसचक्र की बैठकी में अपनी लिखी हुई रचना नहीं, बल्कि अपनी पसंदीदा रचनाओं की साझेदारी की जाती है और उस क्रम...

Hum khawateen related news

Hindustan times 24 july 2017 हिंदुस्तान 24 जुलाई 2017 प्रभात खबर

Team travel

Team ki masti aur performance ki tayyari

Hum khawateen performance

Hum khawateen Patna performance 23 july 2017